– मुंबई एक्सप्रेस के फ्रंट एसएलआर की स्प्रिंग टूटी
झांसी। लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के डी टू जनरल कोच में लगे आरओ सिस्टम (पानी साफ करने का उपकरण) में रविवार की रात शॉर्ट सर्किट से धुआं निकलने लगा। धुआं देख कर यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को कानपुर के भीमसेन स्टेशन पर रोक लिया। बाद में इलेक्ट्रिक स्टाफ ने वायरिंग को ठीक किया। इस मामले के कारण ट्रेन पौन घंटे तक मौके पर खड़ी रही। यह ट्रेन झांसी सवा घंटे देरी से आई।
इसी प्रकार सोमवार सुबह 11 बजे 20104 लोकमान्य तिलक मुंबई संत कबीर धाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस झांसी स्टेशन पर आई। यहां जांच के दौरान सीएंडडब्ल्यू स्टाफ ने देखा कि ट्रेन में दूसरे नंबर पर लगे मालयान (एनसीआर 154771) की स्प्रिंग टूटी है। कर्मचारियों ने कमी को दूर किया। इसके बाद सावधानी के तौर पर ट्रेन की गति को धीमा कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आखिरी स्टेशन तक चलाया गया।











