झांसी। उड़ान समाज सेवी संस्था की अध्यक्ष डॉक्टर मधुरिमा नायक के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों ने गरीबों को कंबल वितरण किए।
उड़ान समाज सेवी संस्था ने अपनी पहली उड़ान भरते हुए सर्दी से राहत पहुंचाने के लिए रेलवे स्टेशन रोड पर सर्द हवाओं में रात बिताने वाले गरीब एवं मजदूर वर्ग के लोगों को कंबल वितरण किए। संस्था की अध्यक्ष डॉ मधुरिमा नायक ने बताया कि इससे पूर्व भी वह समय-समय पर गरीबों के लिए कुछ ना कुछ करते रहते हैं। कंबल वितरण का उद्देश्य सिर्फ इतना है कि जो लोग गरीबी के चलते सर्दी से बचने के लिए गर्म वस्त्र नहीं खरीद पाते उन्हें कंबल दिए गए हैं, और आगे भी संस्था जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण करेगी।
इस दौरान संस्था के सदस्य ऋषभ नायक, डॉ गीतांजलि कुमारी, डॉ अन्नी भारद्वाज, मयंक द्विवेदी ,विकास यादव ,अंकित मौजूद रहे।