झांसी मीडिया क्लब के होली मिलन समारोह में काव्य धारा के साथ फूलों की होली ने धूम मचाई

0
12

मुख्य अतिथि विधायक रवि शर्मा ने कवियों व विशिष्ट अतिथि संदीप सरावगी ने कलाकारों को किया सम्मानित 

झांसी। पत्रकारों के संगठन झांसी मीडिया क्लब का 13 वां होली मिलन समारोह में काव्य धारा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच फूलों की होली ने ऐसी धूम मचाई कि सभी झूम उठे।

झांसी मीडिया क्लब के तत्वावधान में राजकीय संग्रहालय में अध्यक्ष मुकेश वर्मा के नेतृत्व में आयोजित होली मिलन समारोह का शुभारंभ मातृशक्ति पत्रकार सोनिया पांडे, अलका चौबे, संस्कृति व वरिष्ठ पत्रकार रामगोपाल शर्मा, रामकुमार साहू आदि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इसके बाद कवि रिपू सूदन नामदेव के संचालन में कवि सम्मेलन में हास्य व्यंग के साथ श्रृंगार रस व देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं का श्रोताओं ने रसास्वादन किया। इस दौरान कवि पवन तूफान, सत्यप्रकाश ताम्रकार, हास्य व्यंग कवि मकीन कौंचवी, मोनिका पाण्डेय, मनु श्रंगार लखनऊ, वैभव दुवे गीतकार कानपुर, शेख आजाद अंजान की रचनाओं ने मंत्र मुग्ध कर दिया। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त राधा प्रजापति एंड ग्रुप की सिलसिलेवार मोर नृत्य, बृज की फूलों की होली की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। इस दौरान सभी ने फूलों से होली खेल कर माहौल में खुशियां बिखेरीं।

प्रारंभ में अतिथियों सहित सभी आगंतुकों के माथे पर शीतल चंदन लगाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर विधायक पंडित रवि शर्मा ने झांसी मीडिया क्लब के होली मिलन समारोह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आपसी मेल मिलाप बढ़ता है। ऐसे कार्यक्रम लगातार होते रहना चाहिए। उन्होंने कवियों को सम्मानित कर उनकी रचनाओं की तारीफ की।

विशिष्ट अतिथि समाजसेवी संदीप सरावगी ने राधा प्रजापति एंड ग्रुप को सम्मानित कर कार्यक्रम की सराहना की। विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह यादव ने भी झांसी मीडिया क्लब के कार्यक्रम की सराहना की। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार रामसेवक अरजरिया, रवि शर्मा, महेश पटेरिया, अतुल शर्मा, नवीन विश्वकर्मा, दिनेश परिहार, सूरज सिंह यादव, राम नरेश यादव, भूपेंद्र रायकवार, राजीव सक्सेना, अतुल वर्मा, परमेंद्र सिंह, दीपक सिंह चौहान, रवि साहू, वैभव वर्मा, गौरव साहू, बृजेश साहू, राहुल कोस्टा, प्रवीन भार्गव, रोहित झा, इदरीश खान, दीप चंद्र चौबे, राजेश चौरसिया, नईम खान, पारस शर्मा, ओम प्रकाश परिहार, बृजेंद्र चतुर्वेदी, मुकेश तिवारी, बालेंद्र गुप्ता, तोसिफ कुरैशी, मोहम्मद कलाम कुरैशी, महेंद्र साहू, अभय श्रीमाली, राम किशन अकेला, मोहम्मद फारूख, निक्की चौहान, वसीम शेख, पुनीत श्रीवास्तव, श्रीराम नरवरिया, फोटोग्राफर श्याम, बब्लू रमैया, अख्तर खान, विजय कुशवाहा, नंदकिशोर आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here