महिलाओं को अन्न दान किया गया
झांसी। विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रभक्त संगठन के द्वारा संचालित हंसारी स्थित राम सिंह संस्कार केंद्र में दो कन्या के विवाह हेतु धनराशि व एक को स्कूल जाने हेतु साइकिल तथा महिलाओं को अन्न दान किया गया।
गौरतलब है कि मडिया महादेव में हुई सनातन हिंदू उत्सव महासमिति के द्वारा आयोजित राम कथा में हरिवंश दास द्वारा लिए गए संकल्प के अनुसार हंसारी स्थित केंद्र में कविता एवं पिंकी जिनके माता-पिता अति निर्धन हैं को विवाह हेतु धनराशि समर्पित की गई साथ ही सुशीला को स्कूल आने-जाने में होने वाली असुविधा को ध्यान रखते हुए साइकिल भेंट की गई इसके साथ ही 21 महिलाओं को अन्न योजना के तहत अन्न वितरित किया गया।
प्रारंभ में संस्कार केंद्र के विषय में जानकारी दी गई बताया गया कि संस्कार केंद्र 2017 में शुरू किया गया।वक्ताओं ने बताया कि इस क्षेत्र में धर्मांतरण लोगों को लालच देकर किया जा रहा था जिसको लेकर इस केंद्र की स्थापना की गई और तब से अनवरत रूप से पढ़ाई, वस्त्र, अन्न वितरण सहित प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। प्रारंभ में संतो के चित्र पर माल्यार्पण अतिथियों राजेश खत्री, सुधीर आर्य, मुकेश शर्मा व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का स्वागत संस्कार केंद्र के बच्चों द्वारा किया गया। ऐसा अवसर पर चित्रलेखा कुशवाहा, संदेश परिहार, आकांक्षा, सावित्री परिहार उपस्थित रहे। संचालन पंकज गुप्ता ने व आभार अंचल अरजरिया ने व्यक्त किया।














