– सर्व समाज का विकास भाजपा में ही संभव है – राजीव सिंह पारीछा

झांसी। बबीना विस क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि भाजपा में सर्व समाज का सम्मान सुरक्षित है। भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका साथ -सबका विकास के मूलमंत्र पर काम करती है। उन्होने अपने कार्यकाल में पूरे बबीना विस क्षेत्र में विकास कार्य कराये है। आज पानी, बिजली, सड़क, सुरक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में यहां के हालात बहुत सुधारे गये है। वे आगे भी कार्य कराने के लिये प्रयासरत है। उन्होने कहा कि कोरोना काल के दौरान लगभग 2 वर्ष का समय खराब हुआ, इसके बाद भी काफी काम किया गया है। पीएम मोदी और सीएम योगी हर वर्ग का विकास करना चाहते है। इसके लिये हमे उनके हाथों को और अधिक मजबूत करना है। राजीव पारीछा ने सभी से भाजपा को भारी मतों से जिताने का आव्हान किया।
शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा ने सदर बाजार कैंट क्षेत्र में बृहद जनसंपर्क किया। इस दौरान भारी संख्या में सदर बाजार के व्यापारियों और कैंट वासियों ने उपस्थिति दिखा कर साफ कर दिया कि हर बार की तरह इस बार भी वे राष्ट्रवाद के साथ है। सभी ने भाजपा प्रत्याशी को माला और तिलक लगाकर भारी बहुमत से विजय बनाने का आर्शीवाद दिया। जो राम को लाये हैं, हम उनके लायेगें। यूपी में फिर से हम भगवा लहराएंगे, मोदी-योगी जिंदाबाद के आदि जोशीले नारों से सदर क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। व्यापारी, युवा, बुजुर्ग, माताएं, बहनें सभी भाजपा के पक्ष में वोट मांग रही थी।         इस दौरान सांसद अनुराग शर्मा, महापौर रामतीर्थ सिंघल, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, जिला सरकारी बैंक चेयरमैन जय देव पुरोहित, पूर्व मंत्री रविन्द्र शुक्ल, ब्लाक प्रमुख चिरगांव राजकंतेश वर्मा, पूर्व विधायक केपी राजपूत, चुनाव संयोजक संजीव श्रृंगीश्रृषि, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध गुबरेले, वरिष्ठ नेता ध्रुव अग्रवाल, रवि पांडेय, मनोज विजय, सुरेंद्र खंडेलवाल, भरत दुबे, पार्षद मुकेश जैन, सुनील बंसल, बलराम गुप्ता, अनिल अग्रवाल, दर्शन सिंह, मनोज यादव, महेन्द्र अग्रवाल, सतीश शरण अग्रवाल, विवेक साहू, श्रीमति ,कविता जैन, आशा अग्रवाल, मंजू बंसल, आशा गुप्ता, अनिरुद्ध दुबे, सचिन शर्मा, धमेन्द्र रायकवार, आशीष मुखरैया, रोहित साहू, मुकेष सेन, राजीव सेन, दीपक गोस्वामी आदि भारी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।