– गाजे बाजे के साथ निकाली भव्य शिव बारात, विधायक रवि शर्मा के साथ शिव भक्तों ने लगाए जयकारे

झांसी। महा शिवरात्रि पर वीरांगना की नगरी शिवमय हो गई। शिवालयों पर आदि देव भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते शिवभक्तों ने बम बम भोले के जयकारे लगाए। किले पर शिवरात्रि के मेले में भारी भीड़ रही। किले में प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर विधायक रवि शर्मा के नेतृत्व में विशाल एवं भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया। भव्य शिव बारात मुरली मनोहर मन्दिर, बड़ा बाज़ार, झाँसी से प्रारम्भ होकर बड़ा बाज़ार, मालिन चौराहा, जवाहर चौक, मानिक चौक, सिन्धी तिराहा, रानी महल, मिनर्वा चौराहा, सैंयर गेट होते हुए मढिया महादेव मन्दिर पहुंची। प्राचीनतम मढ़िया महादेव मन्दिर, झाँसी की ऐतिहासिक धरोहर एवं हिन्दू आस्था का प्रमुख केन्द्र बन गया है। शिव-बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालु हर-हर महादेव, बम-बम भोले का उद्घोष करते हुए मढ़िया महादेव मन्दिर पहुँचे एवं शिवजी का अभिषेक किया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएँ सिर पर कलश रखकर बारात में सम्मिलित हुई, गाजे-बाजे डीजे, ढ़ोल नगाड़ों के साथ परम्परागत वाद्य यंत्र रमतूला, तांसों का विशेष आकर्षण रहा और शिव बारात का स्वरूप नयानाभिराम रहा। नगर के प्रमुख मार्गों से युवाओं की टोलियों का नाच-गा कर निकलना वातावरण को शिवमय बना दिया। शिवजी की बारात का विभिन्न समाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। मालिनों के चौराहे पर मालियों ने भाव-विभोर होकर पुष्पवर्षा की, जैसे-जैसे बारात आगे बढ़ती जा रही थी, उसी प्रकार शिवजी के बारातियों का स्वागत किया जा रहा था। मिनर्वा चौराहे पर खटीक समाज, कोष्टा समाज, आनंद अग्रवाल एवं कुलदीप सिंघल के नेतृत्व में अग्रवाल रॉयल क्लब, रानी महल पर जय बुन्देलखण्ड व्यापार मंडल के विजय जैन, राघव वर्मा एवं राय समाज, साहू समाज के मनोज साहू, दीपेश साहू, बाली साहू ने एवं मिनर्वा के पास उ0प्र0 व्यापार मंडल, महिला व्यापार मंडल, सैंयर गेट के पास मुस्लिम समाज ने फूलों की वर्षा कर अद्भुत स्वागत किया गया।
उक्त अवसर पर नगर विधायक रवि शर्मा, महापौर रामतीर्थ सिंघल, सांसद प्रतिनिधि अतुल अग्रवाल, जगदीश प्रसाद साहू (सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग), अनिल सुडेले, अरविन्द पुरी (कल्लू), अंचल अड़जरिया, अभिषेक भार्गव, भुवनेश कुशवाहा, राजेन्द्र साहू एड0, पुरूकेश अमरया, गोकुल दुबे सभासद, परन शर्मा, संजीव अग्रवाल लाला, संजय शर्मा, अखिलेश दुबे, पियूष रावत, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ0 कुबेर मिश्रा, विवेक पाठक, कमल सहगल, सौरभ मिश्रा, प्रदीप सरावगी, अशोक जैन, अंकुर दीक्षित, रज्जन झॉ, हरिओम फसीहा, रवि राय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित जादौन, पिछड़ावर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुशवाहा, सतीश कुशवाहा, विकल्प जैन, अजय गोयल, उज्जवल मोदी, विक्की अग्रवाल, वीरू कुशवाहा, संजय पटवारी व्यापारी नेता, मंडल अध्यक्ष अभिषेक जैन, जितेन्द्र तोमर, संजय कंचन, राकेश पलया, मनीष गुप्ता, सुरेन्द्र राय पूर्व पार्षद, विनीत पचौरी,संजय जैन, नितिन सरावगी, राजकुमार बैंगरे, अंकित साहू, राहुल सैनी रिशी, नागेन्द्र पाल सिंह, महामंत्री आशीष गुप्ता, अनुज अग्रवाल, बॉबी अग्रवाल, मनोज साहू, गोल्डी शर्मा, रामबाबू यादव, संतराम पेन्टर, सुशील भार्गव, जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, सौरभ वाजपेयी, जीतू नायक, नीलेश बुधौलिया, संजीव पटैरिया, संजय कंचन, कमल खत्री, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन पुरोहित, बृजेश मिश्रा, दिलीप पाण्डेय, राजू खन्ना, अनिल मुस्तारिया, अमित बुधौलिया, संतोष साहू व्यापारी, मनमोहन गेंडा, विवेक दत्त स्वामी, पुनीत अग्रवाल, कुनाल सूरी, श्री प्रभुदयाल साहू, संजीव खरे, सभासद अनूप सहगल, उमाशंकर राय, पुष्पेन्द्र कुमार, श्रीमती गीता देवी, बीटू राय, गोविन्द नाथ शर्मा, भरत सेन, जितेन्द्र सिंह बबलू, लखन कुशवाहा, सुनील नैनवानी, श्रीमती रमा, किशोरी रायकवार, बंटी राजा, संजय चड्ढा, अनिल पाठक, बालकिशन कुशवाहा, मुकेश सहगल, मुकेश सोनी, आदर्श गुप्ता, राजेश जैन, शंकर डे, अनिल सोनी, नीरज गुप्ता, नीरू अग्रवाल, अमन राय, इंदू वर्मा, जामवती, कांति छत्रपाल, प्रदीप खटीक, प्रदीप नगरिया, रॉबिन साहू, विद्या प्रकाश दुबे, अरूण द्विवेदी, अनिल तिवारी, गुड्डू शर्मा, बॉबी तिवारी, अरविन्द दुबे लैली, विनीत खटीक, संजीव पाण्डेय, देवेन्द्र पिपरैया, मोनू पचौरी, रवि कुशवाहा, प्रदीप शर्मा, रामपाल मोदी, जुगल किशोर शिवहरे, मंदिर के पुजारी रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय, महेश राय, पुजारी कल्प महाराज, शशिकांत द्विवेदी, मुकेश मिश्रा ओम शांति, अन्नू गुप्ता, मनीष रावत, पंकज शुक्ला, अजय दुबे, वीरेन्द्र ओझा, विनय उपाध्याय, राकेश भार्गव, अमर सिद्ध, मयंक गुप्ता, रानू देवलिया, आकाश सिद्ध, बालजी गुर्जर, स्वराज स्वामी, मुकेश साहू, विवेक परिहार, पप्पन पाठक, राकेश सेन, रामबहादुर त्रिपाठी, नवनीत दीक्षित, ब्लॉक प्रमुख राजकांतेश वर्मा, राजकुमार गोस्वामी, दीपक व्यास, राजीव राय, जीतू सोनी, राजेश बिरथरे, अमर सिंह रायकवार, छोटू कुशवाहा, प्रमिला झा, नीता अवस्थी, कुसुम कुशवाहा, नीलम सकरैया, उमेश गुप्ता मंडी, रिचा यादव, सुनीता नामदेव, प्रतिमा कुलकर्णी, चित्रा सिंह, गिरजा तिवारी, गोलू गुप्ता, यश मिश्रा, शिव राजा चौधरी, गुड्डू पेंट, सुनील सिजरिया, रवि रावत, बंटी वशिष्ठ, हर्ष गोस्वामी, सूरज कश्यप, भवानी अहिरवार, अतुल राय, नवीन राय, अर्जुन पंडित, मनोज कुमार, मीरा ठाकुर, निशांत कंचन, अमन सैन, अभिषेक कुशवाहा, ममता साहू लश्करी, डॉ0 अनीता साहू आदि के साथ सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की बारात में सम्मिलित होकर पुण्यलाभ अर्जित किया।