झांसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में झांसी महिला व्यापार मंडल के तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन की जिला शाखा की नई पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू के निर्देशन में स्थानीय होटल में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दैनिक जागरण के मुख्य प्रबंधक यशोवर्धन गुप्त एवं उनकी पत्नी जया, विशिष्ट अतिथि महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी, नगर विधायक रवि शर्मा की पत्नी सुनीता शर्मा रही। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवाली अग्रवाल ने की। इस अवसर पर बिंदिया सोनी, नेहा तिवारी, जूही आदि ने वुमनिया कार्यक्रम को प्रस्तुत कर नारी सशक्तिकरण को दर्शाया। कार्यक्रम में शबाना शफीक को महामंत्री, प्रियता रावत को संरक्षक, रचना चड्ढा को कोषाध्यक्ष, दिव्यांशी को मंत्री, भूमिका सिंह को चेयरमैन, सिमरन चड्ढा और श्वेता पाराशर को संयोजक पद की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम संयोजक प्रियंका नाछोला, श्वेता पाराशर, उर्मिला पटेरिया रही। संचालन मोहिनी श्रीवास्तव व दीपिका अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर वर्षा साहू, हर्षिता तिवारी, रंजना उपाध्याय, रंजना बुंदेला, दीपिका अग्रवाल, नंदनी गौर, प्राची जैन, अंजू सिंह, अंकिता वर्मा, मेघा, रेनू त्रिवेदी, रवि गुप्ता, सीमा गुप्ता, विनीता अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, शैलजा अग्रवाल प्रांतीय चेयरमैन मनमोहन गेड़ा, महामंत्री पीयूष रावत, प्रभारी राजेंद्र अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विवेक जैन, सुजीत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चौधरी फिरोज, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।