झांसी। झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर धसान नदी पर बने देवरी बांध में नहाने गए तीन बालकों में दो की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने गहरे पानी से दोनों के शवों को निकाला।

मऊरानीपुर के ग्राम देवरी से लगभग 10 वर्षीय 3 बालक देवरी बांध में नहाने के लिए गए थे। बांध में नहाते समय दो बालक गहरे पानी में डूब गए। यह देख कर तीसरा बालक घबरा गया और उसने घर जाकर इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। इस पर अफरातफरी मच गई।

उक्त सूचना मिलने पर प्रशासन मौके पर पहुंचा एवं पानी में तलाश शुरू की। पानी गहरा होने पर डैम का पानी रुकवाया गया तब कहीं गोताखोरों ने पानी में प्रवेश किया। कई घंटे की भारी मशक्कत के बाद गोताखोर दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाल सके। मृत बच्चों के नाम शिवम S/O बल्लू लगभग (10 वर्ष) ग्राम देवरी थाना मऊरानीपुर, झाँसी, रितिक S/O रघुनाथ निवासी केरोखर थाना, ककरबई ,झाँसी का बताया गया है।
केरोखर निवासी बालक अपनी मौसी के यहाँ देवरी आया था,जहाँ सुबह से तीनों बच्चे धसान नदी पर बने डैम में नहाने गए उसी दौरान हुआ हादसा बच्चों की मृत्यु की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।