– झांसी मंडल के 31 अधिकारी और कर्मचारी भी हुए सम्मानित

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय प्रांगण में 67वें रेल सप्ताह समारोह का शुभारंभ महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रमोद कुमार एवं उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा पूनम कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट करने वाले झांसी मंडल के 31 अधिकारियों और कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। महाप्रबंधक द्वारा 66वें राष्ट्रीय रेल पुरस्कार से सम्मानित रेल कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल-वितरण भी किए गए । जिनमें झांसी  से विष्णुकांत तिवारी उप विसमुलेधि / निर्माण, सीएमएलआर कारखाना एवं वैगन मरम्मत कारखाना, झाँसी, शशिकांत त्रिपाठी वरि मंडल परिचालन प्रबंधक / समन्वय, गौरव-उपमुख्य यांत्रिक इंजीनियर व भुवनेश सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर शामिल हैं।
इस अवसर पर अपने संबोधन में महाप्रबंधक ने सभी पुरस्कार प्राप्त करने वाले रेल कर्मियों को बधाई देते हुए उपलब्धियों को बताया। उन्होंने कहा कि तमाम विषमताओं के बावजूद उत्तर मध्य रेलवे द्वारा किए गए रिकॉर्ड उपलब्धियों के लिए आप सभी को बधाई देता हूँ।उन्होंने इस अवसर पर NCRWWO के कल्याणकारी कार्यों की भी सराहना की।

कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष के नेतृत्व में सर्वोत्तम मंडल शील्ड सहित विभिन्न शील्डों को प्राप्त किया। झांसी मंडल को प्राप्त शील्ड का विवरण निम्नवत है‌-
सर्वोत्तम मंडल शील्ड, सर्वोत्तम मंडल लेखा विभाग शील्ड, स्टेशन साफ-सफाई शील्ड – खजुराहो स्टेशन,  रनिंग रूम शील्ड – झांसी मंडल, ट्रैकशन डिस्ट्रीब्यूशन शील्ड, अंतर मंडलीय चिकित्सा- शील्ड, बेस्ट कोचिंग रैक कप, परिचालन विभाग दक्षता शील्ड, संरक्षा दक्षता शील्ड, स्थापना कार्यो में सर्वोत्तम मंडल शील्ड, सिगनल दक्षता शील्ड, भण्डार दक्षता शील्ड – सामान्य  भण्डार डिपो, झांसी

इसके अतिरिक्त झांसी क्षेत्र को सर्वोत्तम कारखाना शील्ड – सिथौली कारखाना, ग्वा्लियर, सर्वश्रेष्ठ  कारखाना राजभाषा शील्ड – सिथौली कारखाना, कारखाना दक्षता शील्ड – सी.एम.एल.आर. कारखाना झांसी
इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे रंजन यादव सहित सभी प्रधान विभागाध्यक्ष, झांसी के मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष, कारखानों के मुख्य कारखाना प्रबंधक  एवं मुख्यालय तथा मंडलों अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।