झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर वेतन कार्यालय के निकट लगी एनसीआर एमयू की विशाल होर्डिंग शुक्रवार को दोपहर अचानक गिर गई। इस होर्डिंग के नीचे दब कर स्टेशन से पुलिया नंबर 9 मार्ग पर एक्टिवा से जा रहा एक रेल कर्मी घायल हो गया।

इस होर्डिंग के गिरने से सड़क जैम हो गई। घायल रेल कर्मी को उपचार हेतु रेलवे अस्पताल ले जाया गया। इसकी सूचना स्टेशन डायरेक्टर मेडम को दी गई। इसके बाद ध्वस्त होर्डिंग को उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। कुछ घंटे की मशक्कत के बाद सड़क पर पड़ी होर्डिंग को उठवाया गया। इस घटनाक्रम से स्पष्ट है कि स्टेशन के सामने लगी होर्डिंग से कभी भी कोई गंभीर घटना घटित हो सकती है। रेल प्रशासन की अनदेखी पर सवालिया निशान लग रहे हैं। अच्छा हो कि किसी गंभीर घटना के घटित होने के पूर्व इन होर्डिंग को हटाया जाए।