मज़दूर दिवस श्रमिकों की एकता का प्रतीक है
झांसी। मज़दूर दिवस के अवसर पर नार्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन की कारखाना शाखा ने कॉमरेड जॉन बेन्जामिन पार्क में शाखा अध्यक्ष फ़रोख़ पेस्टनजी की अध्यक्षता और मुख्यालय मंडल के संयुक्त मन्त्री आफ़ाक़ अहमद के मुख्य आतिथ्य में शिकागो के शहीदों को श्रृद्धान्जलि कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें कॉमरेड जॉन बेन्जामिन की मूर्ति पर माल्यापर्ण के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ|
मुख्य अतिथि आफ़ाक़ अहमद ने शिकागो के शहीदों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मई दिवस से दुनिया के सभी श्रमिकों को एक मंच पर आने का अवसर मिलता है साथ ही नयी पेन्शन स्कीम की जगह पुरानी पेन्शन स्कीम के लिये सभी को मिलकर पुरज़ोर तरीके से मांग को उठाने की आज आवश्यकता है|
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष के पी सिंह, सहायक मंडल मन्त्री जी एस शर्मा, सहायक मंडल मन्त्री खेमचन्द, कोषाध्यक्ष सन्दीप सिन्हा, उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह, उपाध्यक्ष दया शंकर यादव, संयुक्त मन्त्री परवेज़ अहमद, सहायक मन्त्री ऊषा सिंह, सहायक मन्त्री श्रषी मोहन पान्डेय, यूथ विंग के अध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह, यूथ विंग के सचिव ब्रज भूषण शाक्या, राम कुमार विश्वकर्मा, मुश्ताक खान, अभिषेक रायकवार आदि उपस्थित रहे|
अन्त में आभार अनिरुद्ध सिंह ने व्यक्त किया |