झांसी। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व लोक सभा, राज्यसभा सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री (उ०प्र०) कुमारी मायावती के निर्देश पर विधानसभा बबीना की कमेटी का गठन किया गया।

इस कमेटी में विधानसभा अध्यक्ष जितेन्द्र नारायण दौन, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रायकवार बबीना, महासचिव प्रदीप कुमार मुस्तरा, कोषाध्यक्ष हिमालय राजपूत, सचिव रिक अहिरवार, रमाशंकर कुशवाहा, शंकर करौसिया वाल्मीकि, नितिन राजपूत, विधानसभा संयोजक बी०वी०एफ० राहुल राज, विधानसभा संयोजक बामशेफ :मुकेश किल्बुवारा को जिम्मेदारी सौपी गई है। यह जानकारी बसपा जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह अहिरवार द्वारा दी गई है।