झांसी। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन ने स्टेशन मास्टर की लगातार अनदेखी व वर्षों की लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए 31 मई 2022 को एक दिन पूरे भारतवर्ष में छुट्टी लेने का ऐलान किया है।

स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के केंद्रीय उपाध्यक्ष एएन तिवारी, मंडल सचिव अजय दुबे ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि संपूर्ण भारत वर्ष के 35000 स्टेशन मास्टर निम्न मांगों को लिए 7 अक्टूबर 2020 से संघर्षरत हैं, किन्तु रेल प्रशासन द्वारा की जा रही लगातार उपेक्षा से स्टेशन मास्टर्स में आक्रोश है।

यह सामूहिक अवकाश / हड़ताल क्यों……
1- नाइट ड्यूटी भत्ता की वेतन सीलिंग लिमिट रुपए 43600 आदेश रद्द किया जाए, 1 जुलाई 2017 से रिकवरी के आदेश वापस लिया जाए
2- स्टेशन मास्टर की रिक्तियों को शीघ्र भरा जाए वर्तमान में पूरे भारतीय रेल में 6000 से अधिक रिक्तियां है।झांसी मंडल में स्टेशन मास्टर्स की 75 से अधिक रिक्तियां है
3- एम. ए. सी .पी. योजना का लाभ ,16 -02-2018 की जगह वेतन आयोग लागू होने की तिथि 1 जनवरी 2016 से दिया जाए
4- स्टेशन मास्टर रेल परिचालन में एक महत्त्वपूर्ण कड़ी है जो संरक्षा पूर्ण ड्यूटी निभाता है अतः स्टेशन मास्टर को सेफ्टी एवं तनाव भत्ता दिया जाए
5- स्टेशन मास्टर् को 3 प्रमोशन के तहत स्टेशन मैनेजर ,वरिस्ठ स्टेशन मैनेजर एवं राजपत्रित स्टेशन मैनेजर पदनाम परिवर्तन के साथ कैडर का वर्गीकरण किया जाए6- रेलवे का निजी करण एवं निगमीकरण बंद किया जाए,
6:- नई पेंशन स्कीम बंद करके पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए
7:-स्टेशन मास्टर को स्टाइपेंड की नई दरें निर्धारित करने हेतु आई आर ई एम में आवश्यक सुधार किए जाए।

उन्होंने बताया कि भारतवर्ष के 35000 स्टेशन मास्टर 31 मई 2022 सामूहिक अवकाश पर रहकर विरोध करेंगे,जिससे रेल संचालन भी प्रभावित हो सकता है, झांसी मंडल में कार्यरत 550 स्टेशन मास्टर्स में से लगभग 350 स्टेशन मास्टर्स के द्वारा हमे 31 मई 2022 के अवकाश प्रार्थनापत्र समर्थन हेतु प्राप्त हो चुके है शेष स्टेशन मास्टर्स के भी हमें 20 मई तक प्राप्त हो जाएंगे।  15 मई से मैन टू मैन कॉन्टेक्ट कार्यक्रम के तहत झांसी मंडल में मंडल कार्यकारणी द्वारा अजय दुवे मंडल सचिव के नेतृत्व में स्टेशनों पर जाकर समस्त स्टेशन मास्टर्स से आंदोलन के लिए संपर्क किया जाएगा। केंद्रीय उपाध्यक्ष ए एन तिवारी के साथ उत्तर मध्य रेल जोन के आगरा एवम प्रयागराज मंडलों में जोनल सचिव उत्तम कुमार, जोनल कोषाध्यक्ष राम कुमार द्विवेदी के साथ संपर्क किया जाएगा। उत्तर मध्य रेल प्रयागराज ज़ोन में समस्त मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों एवम एसोसिएशन को भी आइस्मा द्वारा नैतिक समर्थन हेतु पत्र लिखा गया है। पूर्व में भी सभी कर्मचारी संगठनों द्वारा समर्थन दिया गया है और आशा है आगे भी जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि रात्रि ड्यूटी सीलिंग लिमिट हटाने के आदेश रेलवे बोर्ड के द्वारा स्वीकृत करके DOPT भेजा गया और DOPT से फाइनेंस विभाग से अभी तक पास नहीं हुआ , जो कैटेगरी संरक्षा के साथ अनवरत रूप से नाइट ड्यूटी करती हैं उनके साथ ऐसा व्यवहार रेलवे प्रशासन के द्वारा संरक्षा के साथ खिलवाड़ है। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन ऐसे आदेशों का वैधानिक तरीके से घोर विरोध करता है और प्रशासन को चेतावनी देता है की इसके बाद भी प्रशासन के द्वारा यह आदेश वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी कोरोना के संबंध में सरकार के सभी दिशानिर्देशों का पूर्ण पालन किया जाएगा

प्रेस वार्ता में आइस्मा के राम कुमार द्विवेदी जोनल कोषाध्यक्ष, निशीथ माथुर मंडल अध्यक्ष, लक्ष्मण रिछारिया मंडल कोषाध्यक्ष, राजेश नामदेव मंडल कार्यकारी अध्यक्ष, सी एल यादव मंडल सहायक सचिव, राजेश मीना मंडल कार्यकारी अध्यक्ष, एस के मोदी मंडल उपाध्यक्ष, पी के त्रिपाठी मंडल ऑडिटर, जगभान जोनल उपाध्यक्ष, श्याम श्रीवास्तव अध्यक्ष झांसी मुख्यालय, दिनेश त्यागी उपाध्यक्ष मुख्यालय शाखा उपस्थित रहे।