सहकार भारती के महानगर अध्यक्ष दीपक व कोषाध्यक्ष बसंत सहित अन्य पदाधिकारी मनोनीत 

Jhansi। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहकारी क्षेत्र के राष्ट्र व्यापी प्रखर संगठन सहकार भारती ने दीपक चौहान को झाँसी महानगर अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा। दीपक चौहान का मनोनयन सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय के अनुमोदन पर प्रदेश महामंत्री डॉ० प्रवीण सिंह जादोन ने किया साथ ही झाँसी महानगर की जिला समिति का भी गठन कर दिया  गया।

झाँसी मण्डल के विभाग संयोजक डॉ० सन्दीप सरावगी ने बताया की प्रदेश समिति के अनुमोदन के बाद झाँसी महानगर जिले की समिति का गठन कर दिया गया है जिसमें  जिलाध्यक्ष के साथ तीन उपाध्यक्ष अमित तिवारी, सतीश राय, प्रमेन्द्र सिंह बनाये गए हैं। महानगर महामंत्री सर्वेश कुमार, कोषाध्यक्ष बसन्त गुप्ता को बनाया गया है। विभाग संयोजक डॉ० सन्दीप सरावगी ने कहा कि जो बाकी पद महानगर में शेष है उन पर शीघ्र ही दायित्व प्रदेश समिति के अनुमोदन पर मनोनयन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि झाँसी जिले की कार्यकारणी का भी गठन शीघ्र कर दिया जायेगा।