Jhansi। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय सप्ताह के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय संग्रहालय में संग्रहीत दुर्लभ पुरावशेष की फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। इसके अतिरिक्त रानी लक्ष्मी बाई के विवाह के वर्षगांठ पर रानी से संबंधित फोटो की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ पीयूष नायक थे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ उमा पाराशर ने तथा धन्यवाद डॉ सुरेश कुमार दुबे ने किया। इस अवसर पर डॉ रंजना सिंह बुंदेला, अनिल कुशवाहा, रमेश श्रीवास, रिंकी श्रीवास्तव,मुकेश कुमार, दिव्या प्रजापति, मनीष, संजय अरविंद आदि सहित संग्रहालय का अवलोकन करने आए पर्यटक उपस्थित थे। इसी शृंखला में शुक्रवार को सायं 4 बजे समापन समारोह में प्रसिद्ध कत्थक कलाकार संजय श्रीवास्तव ‘धर्मेंश्वर ‘ द्वारा श्री कृष्ण पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जायेगी। इसके अतिरिक्त स्थानीय विद्यालयों की छात्राओं द्वारा लोक वाद्य तथा समीर अहमद द्वारा बांसुरी वादन की प्रस्तुति दी जाएगी।