व्यापारियों का शुभंकर भामाशाह की 474 वी जयंती मनाई गई

झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल एवं कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के तत्वधान में भामाशाह की 474 वी जयंती रानी लक्ष्मी पार्क में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी के मुख्य आतिथ्य में एवं प्रोफेसर एस आर गुप्ता की अध्यक्षता में मनाई गई।

इस अवसर पर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप दान करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं कहा कि अपने राज्य को बचाने के लिए भामाशाह ने चित्तौड़ के राजा महाराणा प्रताप को अपनी संपूर्ण धन संपत्ति दान की जिससे महाराणा प्रताप ने अकबर जैसे राजा को परास्त कर पुनः चित्तौड़ पर अपना राज्य स्थापित किया। भामाशाह के इस दानवीरता से संपूर्ण देश के व्यापारियों को भामाशाह कहा जाता है। इस दौरान व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि मध्य प्रदेश, बिहार एवं दिल्ली के तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी व्यापारियों को भामाशाह पुरस्कार दिया जाए।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, मयंक परमार्थी, सुनील नेनवानी, संजय गुप्ता, विवेक बाजपेई, जिला महिला अध्यक्ष शालिनी गुरबक्सनी, कविता जैन, निहारिका दुबे ,चौधरी साहिल, शकील खान, मुकेश सेठी, मोनू अग्रवाल, गौरव बंसल, मंजिल शर्मा ,जमाल कुरेशी ,अमित गुप्ता, आशीष सक्सेना, मंगल श्रीवास्तव, मंगल श्रीवास्तव, रॉकी पहलवान, रिंकू राय आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन कैट के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दांगी ने एवं आभार जिला महामंत्री संजय सराफ ने व्यक्त किया।