दुष्कर्म के बाद पकड़े जाने के डर से छात्रा की हत्या कर शव कुएं में फेंका था

0
120

पुलिस मुठभेड़ में दोनों हत्यारोपी दुष्कर्मियों के पैर में लगी गोली

झांसी। उल्दन थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगरा के निमौनी में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर की गई छात्रा की हत्या के आरोपियों से शनिवार की रात हुई मुठभेड में पुलिस की जवाबी कार्यवाही में पैर में गोली लगने से 2 हत्यारोपी घायल हो गये। आरोपियों के पास से तमंचा, मोबाइल फोन, बाइक व नकदी पुलिस ने बरामद की है। घायल आरोपियों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उल्दन थाना पुलिस व स्वॉट को सूचना मिली कि निमौनी में छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी निमौनी से बगरौनी मार्ग से बाइक से कहीं जा रहे हैं। इस पर उल्दन थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह, स्वॉट टीम प्रभारी जितेन्द्र सिंह तक्खर ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर आरोपियों की घेराबंदी की। रात लगभग 1.15 बजे दो युवकों को बाइक से आते देख कर रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने गोली चला दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों युवकों के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम शैलेन्द्र अहिरवार व ठाकुर रायकवार निवासी निमौनी बताया। उन्होंने स्वीकार किया कि निमौनी की इंटरमीडिएट की छात्रा 2 अप्रैल को जब रास्ते से अकेली जा रही थी तभी उन्होंने उसे पकड़ कर दुष्कर्म किया। जब उसने इसकी जानकारी परिजनों को देने को कहा तो उन्होंने उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव पास के कुएं में फेंक दिया। छात्रा का शव 7 अप्रैल को कुएं में उतराता मिला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here