बर्थ डे मनाने के बहाने बुला कर प्रेमिका का रेता गला
झांसी। कोतवाली थाना अंतर्गत नारायण बाग क्षेत्र में जन्म दिवस पर प्यार के खून के खेल की सनसनी खेज वारदात सामने आई है। जन्मदिन मनाने के दौरान एक युवक ने अपनी प्रेमिका का गला रेत दिया।

कोतवाली थाना क्षेत्र के नारायण बाग निवासी मोनिका उर्फ मोना अहिरवार का क्षेत्र के ही निक्की साहू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हाल ही में किसी बात को लेकर दोनों में अनबन चल रही थी। शनिवार को मोनिका का जन्म दिवस था। मौका देख कर जन्मदिन पर केक काटने के बहाने सुलह समझौते की उम्मीद पर प्रेमी निक्की साहू ने  प्रेमिका मोनिका को बुलाया।

मोनिका भी प्रेमी के आमंत्रण पर चली गई। जन्म दिवस का केक काटने के दौरान उक्त दोनों में कोई बात चीत हो गई। इसी बीच निक्की ने आवेश में आकर मोनिका का चाकू से गला रेत दिया। चाकू लगने से घायल मोनिका गंभीर रूप से घायल हो गई। मोनिका को उपचार हेतु आननफानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दिया। मामले की पड़ताल की जा रही है। सूत्रों की माने तो बड़ागांव गेट चौकी इंचार्ज शिवजीत सिंह राजावत ने फरार हत्यारोपी की घेराबंदी कर दी है, जल्द ही वह पुलिस की पकड़ में होगा।

मृतका थी विवाहित 
बताया गया कि मृतका मोनिका की शादी चार वर्ष पहले हो चुकी थी। उसका पति से विवाद के बाद अलगाव हो गया था। इसके बाद उसका निक्की से चक्कर चल रहा था। निक्की भी मोनिका की आदतों से परेशान था, तभी उसने ऐसा कदम उठाया।