सुसाइट नोट में लिखी आत्महत्या की कहानी 

झांसी। झांसी में पत्नी की प्रताड़ना से एक युवक इतना परेशान हो गया कि उसने देर रात सुसाइट नोट लिख कर नशीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कोलेज में भर्ती कराया है।

नवाबाद थाना क्षेत्र के झोकन बाग निवासी तरण जीत सिंह का 2005 में सीपरी बाजार निवासी युवती से विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही दोनों में विवाद चला आ रहा था। पिछले कुछ समय पूर्व उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी। तरण जीत के परिजनों ने बताया की 30 अगस्त को उसकी पत्नी ससुराल वालों के साथ आई और तरण जीत की मारपीट कर उसका मोबाइल फोन छीन कर ले गयी। इसके बाद दोनो पक्ष महिला थाना पहुंचे जहां तरण जीत की नहीं सुनी और उसको पुलिस ने डांट दिया। दोनो पक्षों को महिला थाना पुलिस ने तीन सितंबर को बुलाया था। इससे तरणजीत सदमे में आ गया।

देर रात तरण जीत ने घर पर पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक सुसाइट नोट लिखा। जिसमें उसने बताया की वह अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है, इसके बाद उसने नशीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे वह अचेत हो गया। देर रात परिजनों की उस पर नजर पड़ी। उसे अचेत अवस्था में देख परिजन तत्काल उसे मेडिकल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।