झांसी। क्षेत्रीय रेलों / मंडलों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान अध्यक्ष रेलवे बोर्ड से प्राप्त दिशानिर्देशन के अनुपालन में 16 सितंबर से 15अक्टूबर तक वृहद स्तर पर टिकट जांच अभियान चलाया जाना है |

वाणिज्य विभाग, लेखा विभाग तथा रेल सुरक्षा बल के संयुक्त प्रयासों से चलाये जा रहे इस महा अभियान में यात्रियों को आसानी से टिकट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, उचित टिकेट के साथ यात्रा करने हेतु यात्रियों को प्रेरित किया जायेगा | अभियान के दौरान मोबाइल एप्प के माध्यम से टिकट प्राप्त करने कि सरल विभि भी बतायी जाएगी | ATVM मशीन का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जायेगा | यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि प्लेटफार्म टिकट सरलता से उपलब्ध हो तथा जांच की जाएगी की सभी के द्वारा प्लेटफार्म टिकट खरीदा जाए | अभियान के दौरान सभी प्रकार के रियायती पत्रों की जांच की जाएगी |

महीने भर चलाये जा रहे इस सघन जांच महा अभियान कि शुरुआत आज झाँसी स्टेशन से की गयी, झाँसी स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय) अखिल शुक्ल की उपस्थिति में उक्त सभी पहलुओं की वृहद स्तर पर सघनता से जांच की गयी |