झांसी । इतिहासकार डा चित्रगुप्त श्रीवास्तव को ” राष्ट्रीय पर्यटन जीवन गौरव सम्मान 2022″ प्रदान किया जायेगा | यह निर्णय पर्यटन पर केन्द्रित एवं लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस से सम्मानित पर्यटन टुडे द्वारा लिया गया है |

उन्हें यह सम्मान आगामी माह मप्र के ग्वालियर शहर में एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा | डा चित्रगुप्त को यह सम्मान उनके द्वारा बुंदेलखण्ड के एतिहासिक एवं प्राकृतिक स्थलों को पर्यटन के रूप में प्रकाश में लाने के लिए दिया जाएगा | डा चित्रगुप्त द्वारा पूरे उत्तर भारत की विविध विश्वविद्यालयों में यहाँ के पर्यटन स्थलों के महत्व को बताया, इसक साथ ही भूले- बिसरे ऐतिहासिक स्थलों को सोशल मीडिया एवं पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से प्रचारित किया है |