झांसी। झांसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर अनाधिकृत प्रवेश एवं अवैध वेंडर्स के खिलाफ संयुक्त रूप से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है | 13 से 27 अक्टूबर तक रेल सुरक्षा बल एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से संचालित इस अभियान में अब तक कुल 14 अनाधिकृत व्यक्तियों को अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचते हुए पकड़ा गया है |  सभी व्यक्तियों पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जा रही है | इस अभियान में रेल सुरक्षा बल निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक, पर्यवेक्षक, खानपान निरीक्षकों द्वारा सघनता से  जांच की जा रही है |