झांसी। अमेठी के भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में संपन्न हुई 31 वीं राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झांसी नगर के वरिष्ठ एथलीटों ने तीन स्वर्ण पदक सहित 18 मेडल जीत कर नगर का मान बढ़ाया।विजेताओं को अमेठी के जिलाधिकारी राकेश मिश्रा ने पुरूस्कृत किया।

इस स्पर्धा में मिश्रीलाल लाल ने 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग 110 मी.हर्डल दौड़ में पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण और 400 मी.दौड़ में कांस्य पदक,यू.एन. सिंह ने हेमर थ्रो में रजत पदक,एडवोकेट आर. एस. रजक ने 200 मी.दौड़ में रजत पदक और100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता।
55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में हरविंदर कुमार ने110 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 5 किलोमीटर वॉक रेस में रजत पदक जीता।राम सिंह ने इसी आयु वर्ग के डिस्कस थ्रो इवेंट में रजत पदक जीता।
चेतराम ने 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की दस हजार मीटर और पांच हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीता।
55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में जनार्दन शुक्ला ने 5 किलोमीटर दौड़ में रजत पदक और जेवलिन थ्रो में काँस्य पदक जीता।
वही 30वर्ष से अधिक आयुवर्ग की महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा मे स्वर्ण पदक और डिस्कस व 100 मी दौड़ में कांस्य पदक जीता। वही बलविन्दर कौर ने 100 मी दौड़,110 मी हर्डल रेस और शॉट पुट में रजत पदक जीता।