झांसी। उमरे के झांसी मंडल अवसंरचनात्मक विकास कार्यों में निरंतरता बनाये रखे हुए है | जिसके फलस्वरूप मंडल द्वारा अपने सभी ब्रांच लाइन रेलखंड की सक्षमता को ध्यान में रखते हुए पर रेल संचालन गति बढ़ाते हुए 110 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी है | जिसमें मंडल के ललितपुर-खजुराहो 164.25 किलोमीटर रेलखंड की वर्तमान गति 100 किमी प्रति घंटा को बढाकर 110 किमी प्रति घंटा कर दिया गया है। इसी क्रम में बिरलानगर-सोनी 55.49 किमी रेलखंड की गति को 90 किमी प्रतिघंटा से बढाकर 110 किमी प्रति घंटा , सोनी-भिंड 23.59 किमी रेलखंड की गति बढाकर 75 किमी प्रति घंटा से 110 कर दिया गया है तथा भिंड -उदिमोर 23.77 किमी रेलखंड पर गति को 100 किमी प्रति घंटा से 110 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया गया है |

उल्लेखनीय है कि मंडल की प्रमुख और सबसे व्यस्ततम रेलखंड धौलपुर-बीना रेलखंड पर धौलपुर-ललितपुर खंड लगभग 253 किलोमीटर रेलखंड पर सेक्शनल गति को 130 किलोमीटर प्रति घंटा तथा इसी खंड के ललितपुर-बीना 62 किलोमीटर किलोमीटर रेलखंड पर सेक्शनल 120 किलोमीटर प्रति घंटा है, जिसको अब और बढाए जाने हेतु मंडल प्रयासरत है | मंडल रेल प्रबंधक श्री आशुतोष के दिशानिर्देशन में लगातार किये जा रहे विकास कार्य के चलते सभी रेलखंड की गति में बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे समय-पालनता तथा रेलों के आवागमन में सुगमता आएगी |
झाँसी मंडल सहित सम्पूर्ण उत्तर मध्य रेलवे 100 प्रतिशत विद्युतिकृत हो गया है, इसी क्रम में 5 नवंबर को आवश्यकतानुसार सांक स्टेशन पर भी नया कर्षण सब स्टेशन (TSS) तैयार कर संस्थापित किया गया है |