झांसी। वैगन मरम्मत कारखाना झांसी में मुख्य कारखाना प्रबंधक आर. डी. मौर्या के मार्गदर्शन एवं उप मुख्य विद्युत इंजीनियर बी. के. मिश्रा के नेतृत्व में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह (12 से 17 दिसंबर) के मध्य पंपलेट वितरण, स्टीकर, बैनर, रैली, नुक्कड नाटक, सेमीनार, कर्मचारियों के मध्य क्विज प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन विडियो क्लिप, ग्रुप डिस्कशन आदि जैसे माध्यम से ऊर्जा बचाने के उपाय एवं उनसे भविष्य में होने वाले लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं पंपलेट वितरण, स्टीकर, बैनर के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण का प्रचार प्रसार किया गया।

सप्ताह में 12 दिसम्बर को विद्युत विभाग के एस.एस.ई , जेई एवं कर्मचारियों ने कारखाना के मुख्य गेट से स्टाफ क्वार्टर तक ऊर्जा संरक्षण के लिए एक रैली का आयोजन किया एवं लोगों को ऊर्जा बचाने हेतु प्रेरित किया। 13 दिसंबर 2022 को मुख्य कारखाना प्रबंधक मीटिंग हॉल में मीटिंग में उप मुख्य विद्युत इंजीनियर एवं वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार बिजली, पानी, पेट्रोलियम उत्पाद गैस आदि ऊर्जा स्रोतों का संरक्षण करते हुए हम अपनी आगामी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं एवं विशेष रूप से पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है। गोष्ठी में महेन्द्र कुमार, आर. डी. शर्मा, पी. आर. राव, रवीन्द्र कुमार गुप्ता, अंकित भटनागर, मनोज कुमार अग्रवाल, शैलेन्द्र कुमार वर्मा, नमिता सिजेरिया, शाहीन फातिमा, ओमप्रकाश शर्मा, राकेश कुमार, रामलाल वर्मा, नीरज कुमार निनोरिया, आनन्द वर्मा, रविप्रकाश साहू, मनोज कुमार यादव आदि ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए एवं ऊर्जा बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्य विद्युत इंजीनियर बी. के. मिश्रा एवं संचालन रवीन्द्र कुमार गुप्ता ने किया। 13 दिसंबर को ऊर्जा संरक्षण हेतु कारखाना शेड ए और बी में आयोजित नुक्कड़ नाटक में कारखाना के कर्मचारियों ने भाग लिया एवं निर्देशन श्री नियाज ने किया। 14 को बी. टी.सी. कारखाना में जनरल लाईट, सब स्टेशन, ई.आर. टी. आर एवं क्रेन शेड (ए और वी) के कर्मचारियों के बीच एक क्विज कम्पटीशन का आयोजन किया गया। सभी ट्रेनीज एवं कर्मचारियों को प्रोजेक्टर पर ऊर्जा संरक्षण पर वीडियों क्लिप दिखाकर ऊर्जा बचाने के लिए प्रेरित किया गया।

15 को एस.टी.सी. झांसी में विद्युत विभाग के सभी सुपरवाईजरों एवं केन्द्र में चल रहे 121 प्रबंधन विकास कार्यक्रम में भाग ले रहे कर्मचारियों के मध्य मयंक शांडिल्य, वरिष्ठ मंडल विद्युत इन्जीनियर (टी.डी.) द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया। 16 को रेलवे क्वार्टरों के उपभोक्ताओं को पैम्पलेट वितरित करके ऊर्जा बचाने के तरीको का भरपूर प्रचार प्रसार किया गया। मशीन शॉप. क्रेन शेड (ए+बी) में ऊर्जा संरक्षण के पोस्टर चिपकाए गए एवं कर्मचारियों को पैम्पलेट वितरित करके प्रेरित किया गया। 17 को कारखाने के समस्त विद्युत एस.एस.ई. जे.ई. एवं कर्मचारियों के मध्य सबस्टेशन संख्या 1 में ग्रुप डिस्कसन का आयोजन किया गया जिसका निर्देशन उप मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री बी. के. मिश्रा ने किया एवं समस्त शॉपो में ऊर्जा संरक्षित करने हेतु प्रेरित किया गया।