झांसी। जनपद के बबीना थाना क्षेत्र में सिलिंडर में लीकेज से जोरदार धमाका हो गया। घटना में घर के चार लोग झुलस गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

दरअसल क्रशर कर्मचारी सचिन निवासी बबीना क्षेत्र की पत्नी खुशबू शनिवार की रात घर पर खाना बना रही थी। इस दौरान खुशबू ने खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस जलाई, आग भभक गई और धमाके के साथ 5 किलो ग्राम वाला छोटा सिलेंडर फट गया। इससे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और मलवे से परिजनों को निकाला।

इस घटनाक्रम में आहत सचिन, उसकी पत्नी खुशबू, बेटी वैष्णवी व छह माह के बेटे को पुलिस ने उपचार हेतु अस्पताल भेजा। जहां से सचिन को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।