झांसी। साहिबजादा दिवस के उपलक्ष में 29 दिसंबर को साय 5:00 बजे पंडित दीनदयाल सभागार झांसी में धन धन श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के लख्ते जिगर चार साहिबजादों और माता गुजरी की लासानी शहादत को समर्पित “चांदनी चौक तों सरहंद तक” लाइट एंड साउंड कार्यक्रम दास्तान ए शहादत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पटियाला से पंजाबी कला मंच के कलाकार चार साहिब जादों की शहादत के ऊपर प्रकाश डालेंगे। इसके माध्यम से सभी को चार साहिबजादों का इतिहास पता चल सकेगा। यह कार्यक्रम लगभग 2 घंटे चलेगा।

उक्त जानकारी झोकन बाग गुरुद्वारा में मुख्य रूप से दिलबाग सिंह भुसारी प्रधान गुरु सिंह सभा सीपरी बाजार, सरबजीत सिंह कोहली प्रधान गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार झोकन बाग ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि इसी कार्यक्रम में सिख समाज के बच्चों द्वारा चार साहिबजादों के इतिहास के ऊपर प्रकाश डाला जाएगा। प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वर्ताया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम समस्त सिख साध संगत झांसी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने वीरवाल दिवस घोषित करने पर सिख समुदाय में उत्साह है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया जा रहा है।

इस दौरान गुरविंदर सिंह सबरवाल, लविंदर सिंह, जीएस सलूजा, सुरेंद्र सिंह, बलबीर सिंह सलूजा, भूपेंद्र सैनी, रवनीत कोहली, जगजीत चावला, परविंदर सिंह अरोरा, चंदीप सिंह, गोल्डी नगरा, नीटू फुलेल, बॉर्बी चरण आदि मौजूद रहे अंत में सब का आभार परमजीत सिंह मन्नी ने व्यक्त किया।