झांसी। महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे के आदेशानुसार मंडल कार्यालय झांसी के विभिन्न विभागों और शेडों द्वारा प्रत्येक माह राजभाषा विभाग के समन्वय से एक विभागीय राजभाषा प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में 6 जनवरी को विद्युत लोको शेड, झांसी के “नवीन सभा गृह” में 11 से 16 बजे तक राजभाषा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

राजभाषा प्रदर्शनी में शेड द्वारा हिंदी में किए जा रहे विभिन्न कार्यों को उत्कृष्ट ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर(विद्युत शेड) श्री आर आर लाज़रस, मंडल बिजली इंजीनियर, विद्युत शेड श्री शिवम श्रीवास्तव, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी श्री केशव त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित हुए।