झांसी। एनसीआरईएस मंडल मुख्यालय शुक्ल सदन में लाइन शाखा न.4 का पुनर्गठन मंडल सचिव भानु प्रताप सिंह चंदेल एवं मंडल अध्यक्ष राम कुमार सिंह द्वारा किया गया। इसमें शाखा अध्यक्ष एसके सिंह डिप्टी एस एस झांसी शाखा, उपाध्यक्ष अजय दुबे डिप्टी एस एस एरिया कंट्रोलर झांसी शाखा, सहा सचिव सुनील राय ट्रैन मैनेजर, प्रशांत मिश्रा ट्रैन मैनेजर, संजय सक्सेना वरिष्ठ काँटेवाला झांसी शाखा, संगठन सचिव जीतेश नौगरिया ई एस एम शाखा, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार एस एस ई मऊरानीपुर एवं सभी सक्रिय सदस्यों का स्वागत किया गया।

सर्वप्रथम मंडल सचिव एवं मंडल अध्यक्ष का स्वागत शाखा अध्यक्ष एस के सिंह एवं सुनील राय द्वारा किया गया। तदुपरांत मंडल सचिव द्वारा शाखा के मनोनीत पदाधिकारी एवं सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संचालन अजय दुबे द्वारा किया गया। सभा में झांसी उरई खंड ,झांसी मऊरानीपुर खँड ,झांसी परिचालन संवर्ग से 50 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। मुख्य रूप से सभा को सुनील राय, प्रशांत मिश्रा, नीरज कुमार, के एस शुक्ला, विवेक तिवारी, अमरदीप रायकवार, जीतेश नौगरिया, रविन्द्र कुमार, काशीराम, रमन शर्मा, रामचंद यादव, देवेश शाक्या ने अपने विचार एवं सुझाव प्रकट किए।

इस दौरान मंडल सचिव भानु प्रताप सिंह चंदेल द्वारा कहा गया कि एन सी आर ई एस समस्त कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए दृढ़ संकल्पित है और किसी भी प्रकार की कर्मचारियों की समस्या लिखित रूप से सदस्यों पदाधिकारियों को बताएं उनका निराकरण मंडल द्वारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। शाखा अध्यक्ष एस के सिंह जी द्वारा आभार प्रकट किया गया और शाखा के सभी सदस्यों को नए उत्साह के साथ एकजुट होकर कर्मचारियों के हित में आगे बढ़ कर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की।