झांसी। बुधबार को दिल्ली में हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग एक बार फिर मुखर करते हुए स्वयं उनके पुत्र अशोक कुमार ने एटा जिले के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रदीप रघुनंदन के साथ भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात की।

उन्होंने मेजर ध्यानचंद के भारतीय खेलों एवं खेल के नायक के बारे में परिचर्चा कर ज्ञापन दिया। राष्ट्रपति ने इस परिचर्चा के दौरान सकारात्मक बात करते हुए अशोक कुमार को आश्वस्त किया कि इस पर आवश्यक पहल होगी। गौरतलब है कि हमेशा से ही हॉकी लीजेंड मेजर ध्यानचन्द को भारत रत्न देने की बात भारतीय खेलों के कई पूर्व खिलाड़ियों, विभिन्न संगठनों और कई राजनेतिक संगठन के लोग उठाते आये हैं।