नई दिल्ली। भारतीय डाक द्वारा सालाना औसत 33 लाख सुकन्या समृद्धि खाते खोले जाते हैं। पिछले 8 वर्षों में कुल 2.7 करोड़ खाते खोले गए हैं।

भारतीय डाक द्वारा AKAM और अमृत काल की शुरुआत के उपलक्ष्य में 7.5 लाख सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान (1 फरवरी से 8 फरवरी) शुरू किया गया था। परिणाम स्वरूप दो दिनों (9 और 10 फरवरी) में, पूरे भारत में 1 लाख से अधिक डाकघरों में कुल 10,90,000 सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए।