जमीन हड़पना चाहती है बहू, न्याय को भटक रही मां -बेटी

झांसी। झांसी के सिविल लाइंस निवासी एक करोड़पति सास एक- एक रुपए के लिए मोहताज हो गई है। वह अपनी बेटी के साथ न्याय के लिए अधिकारियों की चौखट के चक्कर लगाती फिर रही है। पीड़िता मां ने अपने पुत्र की हत्या की आशंका जताई है।
मामला झांसी के स्टेशन रोड स्थित सिविल लाइन का बताया गया है। सिविल लाइन निवासी संध्या साहू ने डीआईजी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि 29 सितंबर 2022 को उसके पुत्र संजय कुमार साहू की हत्या बहू समेत कुछ लोगों ने कर दी थी। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इसके बाद आरोपियों ने उसकी होटल रेस्टोरेंट्स व भवनों पर कब्जा कर संपत्ति खुर्द बुर्द करना चाहते हैं। आरोपी उसकी व उसकी पुत्री की भी हत्या करना चाहते हैं। उसने डीआईजी से सुरक्षा की मांग की है।

संध्या साहू ने बताया कि उनके पति की संपत्ति है। उनके निधन के बाद वह संपत्ति की मालिक हैं। वह संपत्ति के तीन हिस्से करना चाहती है, जिसमें एक हिस्सा अपने नाम, दूसरा बहू व तीसरा हिस्सा पुत्री को देना चाहती है, लेकिन उनकी बहू प्रेरणा साहू ने होटल आदि पर कब्जा कर लिया है। इसके कारण वह आर्थिक संकट से जूझ रही है। वह आज एक एक रुपये के लिए मोहताज है। बहू संपत्ति के लिए उसकी हत्या करा सकती है।
डीआईजी से संध्या साहू ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई वह अपनी सुरक्षा की मांग की है।