झांसी। 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी के तीरंदाजी मैदान में 10वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक आर्चरी प्रतियोगता 2023 का आयोजन सह आयोजक सेनानायक 33वीं वाहिनी पीएसी के.पी. यादव की अगुवाई में हुआ। मुख्य अतिथि जोगेंद्र कुमार पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र जनपद झांसी एवं राजेश एस० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद झांसी की उपस्थिति में 10वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक आर्चरी प्रतियोगता 2023 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम टीमों का परिचय प्राप्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता में भाग ले रही उत्तर प्रदेश पुलिस के 8 जोन की टीम तथा पीएसी के तीन जोन की टीम, कुल 11 टीमों द्वारा मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि का अभिवादन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा टीमों का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। इस प्रतियोगिता में आगरा जोन, बरेली जोन, गोरखपुर जोन, कानपुर जोन, लखनऊ जोन, मेरठ जोन, प्रयागराज जोन, वाराणसी जोन एवं पीएसी मध्य जोन, पीएसी पश्चिमी जोन, पीएसी पूर्वी जोन के टीम मैनेजर क्रमशः उप निरीक्षक स्वतंत्रदेव, उप निरीक्षक सतीश कुमार, उप निरीक्षक कोलाहल यादव, उप निरीक्षक निहाल सिंह सेंगर, उपनिरीक्षक हृदयराम, उप निरीक्षक विनोद त्यागी, उपनिरीक्षक शिवजी त्रिपाठी, विनय यादव, वकील सिंह, अंकित कुमार व शिव नारायण राजपूत उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि द्वारा 10वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक आर्चरी (महिला/पुरुष) प्रतियोगता 2023 के शुभारंभ की घोषणा की एवं रंग बिरंगे गुब्बारों को आसमान में छोड़े, उसके उपरांत तीर चला कर प्रतियोगिता को शुरू किया गया। इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर श्वेता कुमारी पुलिस उपाधीक्षक जनपद झांसी, डॉ० कर्ण सिंह यादव (सहायक सेनानायक 33वीं बटा०), देवनारायण यादव (सहायक सेनानायक 42वीं बटा०) , सूबेदार सैन्य सहायक अरविन्द कुमार राय, सहायक शिविरपाल हरिओम तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।