–  बुंदेलखण्ड की नोयडा बबीना विधानसभा बनेगी, पिछड़ापन हो रहा दूर 

झांसी। प्रधानमंत्री मोदी की नौ साल की सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण के काम विभिन्न सरकारों के 70 साल के विकास पर भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं। मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत विकास की नई इबारत लिख रहा है। देश की 140 करोड़ जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है। इस भरोसे ने 2014 से 2023 के नौ वर्षों की अवधि में देश को शांति, समृद्धि और विकास की स्पीड भी दिखाई और स्केल भी दिखाई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुरूवार को मीडिया से रूबरू होते हुये बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को बेमिसाल बताया। उन्होने बताया कि बबीना विधानसभा जल्द ही बुंदेलखण्ड की नोयडा बन जायेगी। यहां स्थापित होने वाले उद्योगों में 1 लाख करोड़ की धनराशि इन्वेंस्ट होगी। इससे यहां पर रोजगार की समस्या पूर्णतय खत्म हो जायेगी।

राजीव सिंह ने बताया कि दुनिया भर में भारत की छवि काफी मजबूत बन चुकी है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोेदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश खूब तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने झांसी की धरती से देश को संदेश दिया था कि बुंदेलखंड के बुरे दिन अब खत्म हो गए हैं। लोग रोजी-रोटी की तलाश में यहां से दूसरे बड़े शहरों में पलायन करते थे, लेकिन हम बुंदेलखंड और झांसी को ऐसा बनाएंगे कि आने वाले समय में अलग-अलग राज्यों से लोग रोजगार की तलाश में बुंदेलखंड आएंगे। बुंदेलखंड का पिछड़ापन दूर हो रहा है।

उन्होने अपनी बबीना विधानसभा में प्रमुख विकास कार्यों का विवरण करते हुये बताया कि बबीना विधानसभा में लगभग 1500 करोड़ की लागत से ‘‘हर घर जल हर घर नल’’ योजना के अन्तर्गत ब्लॉक चिरगाव के ग्राम गुलारा, ब्लॉक बडागांव के ग्राम तिलैथा, ग्राम बचावली व ब्लॉक बबीना के ग्राम  बुढ़पुरा में पेयजल परियोजना स्वीकृत है। बबीना विधानसभा में बुन्देलखण्ड औद्योगिक कॉरीडोर की स्थापना हेतु लगभग 8 हजार करोड़़ की धनराषि स्वीकृत। बबीना विधानसभा में 5 करोड़ 50 लाख की लागत से सी.एच.सी बरूआसागर का निर्मा ण हुआ। बबीना विधानसभा में 5 करोड़ की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र को हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टरकाेउच्चीकृत किया गया। बबीना विधानसभा में 24 करोड़ 5 लाख की लागत से राजकीय इण्टर कॉलज एवं आईटी.आई. कालेज- इण्टर कालेज, हाईस्कूल कालेज का निर्मा ण कार्य। बबीना विधानसभा में विद्त विस्तार 11 के.वी. 145 कि.मी. का नवनिर्माण,  केबिल लाइन का 450 कि.मी. एवं 600 नये ट्राँसफार्मर की स्थापना। ग्रामो का ऊर्जी करण- अप्रैल 2017 से जून 2022 तक 50.10 करोड़ की लागत से 169 ग्रामों एवं 338 मजरा का विद्युतीकरण कार्य हुआ। लोकनिर्माण विभाग द्वारा 310.99 करोड़ की लागत से बबीना विधानसभा में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत 37 करोड़ 23 लाख की लागत से बबीना ब्लाक चिरगाव में चिरगांव-भाण्डेर सम्पर्क मार्ग। ब्लाक चिरगाव में (रा.रा.-27 धर्मपुरा मार्ग) ब्लाक बबीना में रक्सा-अम्बावाय मार्ग। ब्लाक बबीना में हंसारी-बदोरा मार्ग। ब्लाक बड़ागांव में (रा.रा.-76 किमी 22 बरूआसागर) तिलैथा मार्ग। बबीना विधानसभा में बुन्देलखण्ड विकास निधि द्वारा विगत 6 वर्षों में लगभग 17 करोड़ लाख की धनराषि से विभिन्न विकास कार्य कराये गये। बबीना विधानसभा में मा. मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत विगत 6 वर्षों में लगभग 8 करोड़ की धनराषि से विभिन्न विकास कार्य कराये गये। बबीना विधानसभा में विधायक निधि द्वारा 6 वर्षों में 10 करोड़ 50 लाख की धनराषि से बबीना विधानसभा के नगरीय क्षेत्र बड़ागांव, बरूआसागर एवं चिरगांव में डूडा परियोजना के तहत 3 करोड़ 23 लाख की लागत से विभिन्न सड़क एवं नाली का निर्माण कार्य। बबीना विधानसभा में जिला खनिज स्थापना (डी.एम.एफ.) द्वारा 04 करोड 56 लाख की लागत से स्मार्ट क्लास, सी.सी एवं विभिन्न सड़कों का निर्माण कार्य, बबीना विधानसभा में वृहद गौशालाओं का निर्माण- ग्राम पलींदा, दिगारा, लुहरगाव, अम्बावाय एवं बरूआपुरा मुरारी मार्ग के मध्य पहूज नदी पर 13.15 करोड़ की लागत से सेतु बना दिया गया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, महावीर भार्गव, बृजेन्द्र सिंह राजपूत, अतुल जैन, दिंगत चतुर्वेदी, प्रिंयाशु डे आदि मौजूद रहे।