झांसी। उत्तर मध्य रेलवे, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स झांसी मण्डल द्वारा 9 जुलाई को जिला प्रशिक्षण केंद्र, पश्चिम रेलवे कॉलोनी, झांसी पर तृतीय सोपान/ निपुण की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया I इस परीक्षा में कुल 41 स्काउट, गाइड,रोवर, रेंजर ने भाग लिया I

परीक्षा के दौरान प्रदीप कुमार पाण्डेय जिला संगठन आयुक्त (स्काउट), शशि व्यास जिला संगठन आयुक्त (गाइड), नीतू श्रीवास्तव जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड), सुभाष अभयंकर जिला प्रशिक्षण सलाहकार (स्काउट), दिलीप बोरकर जिला प्रशिक्षण सलाहकार (कब), आशीष श्रीवास्तव सहायक जिला सचिव, वसीम अहमद, रवि पटेरिया, अभिषेक कुशवाहा, शैलेन्द्र दुबे, सिद्धार्थ सहारिया, नीरज त्रिपाठी, उमेश वर्मा एवं सुभाष खत्री जिला मीडिया प्रभारी स्काउट एवं गाइड उपस्थित रहे।