बीज लेने गया था कृषि अनुसंधान केन्द्र 

झांसी। बीज लेने कृषि अनुसंधान क्रेंद जा रहा भीम आमी का ब्लॉक अध्यक्ष झांसी में सिजवाहा के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। जबकि उनका साथी घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया तो शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्यवाही की।

जिले के रक्सा थानान्तर्गत ग्राम डगरवाह निवासी किसान लगभग 30 वर्षीय मनोज अहिरवार भीम आर्मी पार्टी में ब्लॉक अध्यक्ष था। परिजनों के अनुसार विगत दिवस कृषि अनुसंधान केन्द्र पर जिलाधिकारी झांसी बीज की मिनी किट वितरण कर रहे थे। बीज की मिनी किट लेने के लिए वह अपने साथी दीपक के साथ बाइक से भरारी फार्म जा रहा था। वह सिजवाहा नहर के पास हाईवे पर जा रहा था तभी अचानक पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों गिरकर घायल हो गए। हादसे को देख राहगीरों ने सम्बधित थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया।

इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गई। जबकि उसका साथी दीपक को उपचार दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।