कानपुर जोन कानपुर की 66वीं अंतर्जनपदीय पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान फोटोग्राफी, कम्प्यूटर, एन्टी सबोटाज़ चेक, वीडियोग्राफी प्रतियोगिता-2023 का समापन

झांसी। पुलिस विवेचना की गुणवत्ता को उत्कृष्ठ बनाने, वैज्ञानिक तकनीकी से साक्ष्य संकलन कर दोषी व्यक्ति को निश्चित समय में सजा दिलाये जाने आदि के दृष्टिगत पुलिस लाइन झाँसी में कानपुर जोन कानपुर की 66वीं अंतर्जनपदीय पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान फोटोग्राफी, कम्प्यूटर, एन्टी सबोटाज़ चेक, वीडियोग्राफी प्रतियोगिता-2023 में कानपुर जोन कानपुर के 08 जनपदों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद झाँसी की टीम द्वारा उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर चल वैजयंती को अपने नाम किया गया।

उक्त प्रतियोगिता का गुरुवार को मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी जोगेन्द्र कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी राजेश एस द्वारा समापन किया गया। इस अवसर पर एफएसएल झाँसी की निर्णायक टीम-1 भूरी सिंह, उपनिदेशक, 2. शशि उपाध्याय, वैज्ञानिक अधिकारी, 3. विपिन अशोक, ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक, 4. बृजराज सिंह वैज्ञानिक सहायक, 5. अरुण सचान प्रयोगशाला सहायक सहित कुल 10 टीम मेंबर उपस्थित रहे।
उपरोक्त के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी, एएसपी झाँसी, क्षेत्राधिकारी सदर स्नेहा तिवारी, समाज सेवी एवं शिक्षा विद सुश्री नीति शास्त्री, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन झाँसी सुभाष सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।