झांसी। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के महासचिव चम्पत राय के निर्देशन में राष्ट्र समर्पित नर्मदेश्वर महादेव अयोध्या प्रतिष्ठा यात्रा का सोमवार को झांसी नगर आगमन पर श्रृद्धालुओं ने भक्ति भाव से स्वागत किया।

मप्र के जनपद खण्डवा के ओमकारेश्वर ज्योर्तिलिंग सिद्ध क्षेत्र से 18 अगस्त 2023 को राष्ट्रीय संत पूज्य श्री श्री 1008 श्री अवधूत नर्मदानंद महाराज जी के मार्गदर्शन में 1500 कमी यात्रा सैंकड़ों भक्तों के साथ प्रारम्भ हुई। यह यात्रा ओंकारेश्वर से बडवाह, इंदौर से उज्जैन एवं 19 अगस्त को उज्जैन, शाजापुर एवं ब्यावरा, 20 अगस्त को ब्यावरा से गुना एवं शिवपुरी 21 अगस्त को झांसी में दोपहर 2 बजे आगमन हुआ। यहां कानपुर वाईपास हाइवे पर अशोका होटल पर यात्रा का भक्ति भाव से उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया। यात्रा झाँसी से होते हुए कानपुर में रात्रि विश्राम के बाद पुनः 22 अगस्त को लखनऊ होते हुए अयोध्या में समापन करेगी।

इस शुभ यात्रा के स्वागत समारोह में महामंडलेश्रर निर्वाणी अखाड़ा स्वामी पंचमानंद सरस्वती मुरैना, दिलीप शाह एनिमल वेलफेयर बोर्ड गुजरात सरकार, बिहारीलाल आर्य महापौर नगर निगम झाँसी, इ० भारती आर्य ब्लाक प्रमुख बंगरा, मुकेश मिश्रा जिलाध्यक्ष (भाजपा), संजीव श्रृंगीऋषि, संतराम पेन्टर, पुरूषोत्तम श्रीवास्तव, हेमन्त परिहार, प्रदीप गुप्ता, पार्षदगण बालस्वरूप कुशवाहा, आशीश तिवारी, रमा कुशवाहा, अंकित सहारिया, अरविन्द झाँ, प्रदीप खटीक, मयंक श्रीवास्तव, विष्णु, भरत सेन, नरेन्द्र नामदेव, दिनेश प्रताप सिंह, प्रवीण लखेरा, राजेश्वरी तिवारी, रितिका तिवारी, प्रियंका साहू, राहुल कुशवाहा, लखन कुशवाहा, सुनील नैनवानी, आशीष चौकसी सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि जनजन की आस्था के प्रतीक भगवान राम लला का भव्य और दिव्य मंदिर अयोध्या में बन रहा है। मंदिर के गर्भग्रह में नर्वेदेश्वर भगवान भोलेनाथ की स्थापना की जायेगी।