झांसी। पांच वर्ष पहले लाईफ पार्टनर छोड़कर चले जाने से उसकी जिंदगी सूनी हो गई। पत्नी के वियोग में उसने फांसी लगा कर जिंदगी को अलविदा कर दिया।

जिले के प्रेमनगर थानान्तर्गत गढ़िया गांव निवासी लगभग 35 वर्षीय नीरज परिहार मजदूरी कर अपना भरण पोषण करता था। वह शराब पीने का आदी था। नशे की आदत से परेशान होकर लगभग पांच वर्ष पहले नीरज को छोड़ कर पत्नी चली गई। पत्नी के चले जाने के कारण वह परेशान रहने लगा। गत दिवस वह पूरे दिन हंसी खुशी से रहा, शाम को खाना खाया और फिर अपने कमरे में चला गया। इसके बाद उसने कमरे का दरबाजा बंद कर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।