झांसी। रिश्तेदारी में झांसी आ रहे 38 वर्षीय व्यक्ति का शव झांसी-कानपुर रेलवे लाइन पर मिला। वह ट्रेन की चपेट में कैसे आया यह स्पष्ट नहीं हो सका। मृतक लगभग 38 वर्षीय अमर सिंह पूंछ थानान्तर्गत ग्राम सेरसा का रहने वाला बताया गया है।

परिजनों के मुताबिक अमर सिंह का एक बेटा और एक बेटी है। वह मजदूरी और खेती कर परिवार का भरण पोषण करता है। विगत दिवस झांसी में रहने वाले रिश्तेदार के घर आने के लिए निकला था। शाम 4 बजे उसने अपने बहनोई को फोन कर इसके बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद उसका शव का झांसी -कानपुर रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। उसने आत्महत्या की या फिर वह किसी हादसे का शिकार हुआ यह स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।