झांसी। ससुराल गए दो सगे भाईयों को बेहोशी हालत में झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। आरोप है कि ससुराल में उन्हें जहरीला पदार्थ खिलाने से उनकी हालत बिगड़ गई। झांसी मेडिकल कालेज में उन्हें उपचार दिया जा रहा है।

जनपद झांसी के मऊरानीपुर थानान्तर्गत ग्राम पचवई निवासी नीले व कपिल परिवार के साथ रहते हैं। कपिल की मध्य प्रदेश के ग्राम करारा गंज थाना अलीपुरा में ससुराल है। कपिल अपने भाई नीलू के साथ पत्नी को लेकर ससुराल गया हुआ था। आरोप है कि ससुराल में दोनों को जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गम्भीर होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।