झांसी। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर इन्डियन डेन्टल एसोसिएशन झॉसी शाखा एवं Women Dental Council के तत्वाधान मे मुख स्वास्थ्य परिक्षण एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
इन्डियन डेन्टल एसोसिएशन झॉसी शाखा की अध्यक्षा डॉ० पूजा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में झांसी के जिला तम्बाकू उन्मूलन अधिकारी डॉ० प्रतीक गुबरैले ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए तम्बाकू उन्मूलन कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की। शिविर मे लगभग 130 मरीजो का मुख स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन Women Dental Council की चेयरपर्सन डॉ० जिज्ञासा साहू ने किया। अंत मे इन्डियन डेन्टल एसोसिएशन झाँसी शाखा की अध्यक्षा डॉ० पूजा श्रीवास्तव ने अतिथियो का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में डॉ० धीरज प्रकाश, डॉ० विजय भारद्वाज, डॉ० पंकज प्रकाश, डॉ० राज कमल श्रीवास्तव, डॉ० साकेत सक्सैना, डॉ० शरद कुमार, डॉ० नितिन तिवारी, डॉ० प्रिया तिवारी, डॉ० निशान्त साहू डॉ० अजहर सिद्दिकी, डॉ० शिवॉगी राज आदि उपस्थित रहे।














