उत्कृष्ट सेवा, विशेष पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र से उमरे के 18 कर्मचारी सम्मानित

झांसी। गणतंत्र दिवस समारोह 2024 उमरे मुख्यालय प्रयागराज में आयोजित समारोह में महाप्रबंधक द्वारा उत्कृष्ट सेवा, विशेष पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र से उमरे के 18 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है।

इस समारोह में झांसी मंडल के 4 कर्मचारी शामिल हैं। इनमें सुनील कुमार नरवरिया उप स्टेशन अधीक्षक झांसी, पवन कुमार वरिष्ठ गुड्स ट्रेन मैनेजर झांसी, अमित कुमार चतुर्वेदी वरिष्ठ सहायक लोको पायलट ग्वालियर को महाप्रबंधक द्वारा उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।