झांसी। खेलो इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गुवाहाटी असम के लिए उत्तर प्रदेश से एक बार फिर झांसी के तीन निर्णायकों रवि प्रकाश परिहार (इंटरनेशनल रेफरी) सचिव एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, अनिल कुमार पटेल (इंटरनेशनल रेफरी) कोषाध्यक्ष एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन व हेमंत सिंह राष्ट्रीय निर्णायक का चयन किया गया है।

सीएमओ सुधाकर पांडे, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, संजीव कुमार सरावगी अध्यक्ष एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ,डीएसओ हॉकी कोच राजेश सोनकर, डीएसओ बॉक्सिंग, एथलेटिक्स जिला सचिव अर्जुन सिंह, जिला कबड्डी सचिव प्रेम सिंह यादव, विकास वैद्या जिम कोच आदि ने चयन पर निर्णायको को बधाई दी एवं शुभकामनाएं दीं हैं। यह जानकारी एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार सरावगी ने देते हुए बताया कि यह सभी निर्णायक 15 फरवरी को गुवाहाटी के लिए कानपुर से रवाना होंगे।