झांसी। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कानपुर बुंदेलखंड दक्षिण जोन की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला/ शहर अध्यक्षों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर की अध्यक्षता में शहर कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में हुई। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने, राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा में बढ़-कर कर हिस्सा लेने के साथ साथ आगामी लोकसभा चुनाव की रूपरेखा तय की गई।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर ने कहा कि देश में जिस प्रकार से महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ रहे हैं। यह केंद्र और प्रदेश की सरकार की असफलता का प्रतीक है। महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सरकार केवल ढकोशला करती है। लेकिन महिलाएं संघर्ष की प्रतीक होती हैं और मां के गर्भ से ही संघर्ष संघर्ष करना सीख जाती हैं। इस देश में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई, वीरांगना झलकारी बाई, दुर्गावती जैसी अनेक महिलाओं ने जन्म लिया, जिन्होंने इस देश के लिए संघर्ष का रास्ता चुना। आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में महिला कांग्रेस डटकर मुकाबला कर अपनी अग्रणी भूमिका अदा करेगी। देश में जिस प्रकार से महंगाई बढ़ रही है, किचन का बजट गड़बड़ा गया है। इसका केवल एक ही मात्र रास्ता है, कांग्रेस की पुनः सत्ता में वापसी। इसके लिए हम सभी को मिलकर कांग्रेस को मजबूत करना होगा और आगामी लोकसभा में भारी बहुमत से सरकार बनानी होगी।

बैठक का संचालन उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस बुंदेलखंड जोन की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नीता अग्रवाल ने और आभार प्रदेश सचिव शमशाद बेगम ने व्यक्त किया। इस अवसर पर झांसी जिला अध्यक्ष सरला सिंह भदोरिया, ललितपुर जिला अध्यक्ष नेहा तिवारी, बांदा जिला अध्यक्ष सीमा खान, जालौन जिला अध्यक्ष शकुंतला पटेल, महोबा जिला अध्यक्ष मामा भारती, हमीरपुर जिला अध्यक्ष रिजवाना, झांसी शहर अध्यक्ष आशिया सिद्दीकी, पूर्व शहर अध्यक्ष इंदिरा रैकवार बामोर ब्लॉक अध्यक्ष ममता पटेल, पूजा निरंजन, अविदा, सलमा, हिना, फरीदा, कुसुम यादव, प्रेमा,शमीमा, राजेशरानी, कलावती, ममता, राजकुमारी,परवीन, रिहाना, खुशी, पार्वती,प्रीतिराजा बुंदेला, प्रियंका, कविता, किरण,सुमन गौतम,सुधा, गीता, अंजुम आदि उपस्थित रही।