झांसी। उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड झांसी मण्डल द्वारा स्काउट के जन्मदाता लॉर्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल का जन्म दिवस विश्व विचार दिवस के रूप में जिला प्रशिक्षण केन्द्र झांसी में मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप मुख्य कार्मिक अधिकारी एवं राज्य सचिव, मुख्यालय प्रयागराज एम.के. कुलश्रेष्ठ व स्टेशन डायरेक्टर झांसी सीमा तिवारी सहायक जिला आयुक्त/गाइड उपस्थित रहीं। वसीम अहमद मंसूरी एवम उमेश वर्मा द्वारा लॉर्ड बेडेन पावेल एवम लेडी बेडेन पावेल के जीवन पर प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात वीरांगना झलकारी बाई झांसी स्टेशन पर सफाई अभियान जागरूकता रैली निकाली गई।
इस अवसर पर विवेक पुरवार जिला सचिव, प्रदीप कुमार पाण्डेय जिला संगठन आयुक्त (स्काउट), जिला कोषाध्यक्ष बी.के.उपाध्याय,सहायक जिला सचिव आशीष श्रीवास्तव,जिला संगठन आयुक्त (गाइड) जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) श्रीमती नीतू श्रीवास्तव, निर्मल सिंह संधू जिला प्रशिक्षण सलाहकार(रोवर),श्री दिलीप बोरकर जिला प्रशिक्षण सलाहकार (कब), सुभाष अभ्यंकर,जिला प्रशिक्षण सलाहकार (स्काउट), रवीश शर्मा, दिनेश कुशवाहा, विकास साहू, पंकज देवघर, धीरज कुशवाहा, परमानंद कुशवाहा, रवि पटेरिया, अभिषेक कुशवाहा, सिद्धार्थ सहारिया, शैलेन्द्र दुबे, अजय प्रताप सिंह, शहजाद खान, नीरज वर्मा, शादाब हुसैन, गौरव जयसवाल, गुलज़ार मोहम्मद, बृज मोहन कुशवाहा, रूपक सूदन, वीरेन्द्र सिंह यादव, उमेश वर्मा, मनीष वर्मा, अरविन्द कुमार, अजय राय, अनीता वर्मा, अवधेश कुमार, दीपक गुप्ता, शक्ति यादव के साथ मण्डल के स्काउट एवम रोवर उपस्थित रहे।