झांसी। उ० प्र० सफाई मजदूर संघ, जिला शाखा झांसी ने जिलाध्यक्ष अशोक प्याल के नेतृत्व में नगर आयुक्त को ज्ञापन देते हुए बताया कि नगर निगम प्रशासन तंत्र ने निकाय कर्मियों के विनिमितीकरण किये जाने की प्रक्रिया हेतु सफाई कर्मियों के साथ पक्षपात व भेदभाव करते हुये सुपात्रों की सूची उ० प्र० शासन के पास आवश्यक कार्यवाही हेतु नही भेजकर सफाई कर्मियों का उत्पीडन किया है। जबकि उ० प्र० शासन के स्पष्ठ निर्देश थे कि सन् 1996 से 2001 तक से कार्यरत समस्त वर्गों के कर्मचारियों की सूची वरीयता अनुसार शीघ्र भेजी जाये।

अत्यंत खेद के साथ आपको अवगत करा रहे है कि बार-बार अनुरोध और स्मरण पत्र ज्ञापन देने के बाबजूद भी नगर निगम प्रशासन तंत्र ने अब तक सुपात्रों और सुयोग्य सफाई कर्मियों की सूची शासन को प्रेषित करने में पूर्णतः उदासीनता और घोर लापरवाही कर हमारे वर्ग को लाभान्वित नहीं होने दिया है। यह अति गम्भीर जांच योग्य विषय है। संघ ने लगभग पांच माह पूर्व इस संदर्भ में अनुरोध किया था, लेकिन नगर निगम ने पूर्णतः पक्षपात करते हुये हमारे वर्ग की घोर उपेक्षा की है, नगर निगम के कार्यालय के कुछ लोगो को पात्र मानकर उनकी सूची शासन को प्रेषित उन्हे शासन से लाभान्वित करा दिया है।
संघ द्वारा इस संदर्भ में प्रस्तुत सुपात्रों की सूची अति शीघ्र आवश्यक कार्यवाही हेतु उ० प्र० शासन को भेजने की मांग की है।