झांसी। मनस्विनी की गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए रजनी गुप्ता ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का राष्ट्रीय उद्देश्य महिलाओं की प्रगति और उनमें आत्मविश्वास का संचार करना हैं। महिला सशक्तिकरण देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वे रचनाकार होती हैं। उन्होंने कहा कि महिला को सशक्त करें, उन्हें शक्तिशाली बनाएं, प्रोत्साहित करें, यह देश को प्रगति की ओर ले जाने वाला एक बेहतर कदम है। इस दिशा में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 33% आरक्षण और तमाम महिलाओं के हित के लिए उपलब्ध योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

इस दौरान रजनी वर्मा ने महिला सशक्तिकरण के साथ उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए बात की। संगोष्ठी में मीनू चावला, रितु सैमसन, रचना सोनी, उर्मिला पटेरिया, रेनू शुक्ला, सोनम गुप्ता, सुमन शर्मा, मोनिका गुप्ता, पूर्वा गुप्ता, रामश्री बरसैंया, मीनाक्षी बामी, राशि गुप्ता इत्यादि शामिल हुए।