झांसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाॅईज संघ झांसी के मंडल कार्यालय शुक्ल सदन पर मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह के नेतृत्व और मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल के निर्देशन में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा आभा जैन (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक), विशिष्ट अतिथि सीमा तिवारी (स्टेशन डायरेक्टर झांसी) एवं मेघा झा ने अपने उद्बोधन में महिलाओं को अपनी स्वयं की गरिमा का ध्यान रखते हुए विभिन्न प्रतिष्ठानों में सेवा देने के साथ साथ अन्य महिलाओं से प्रेमपूर्वक व्यवहार करने की बात कही।
महिलाओं से इस बात के लिए विशेष जोर देकर कहा गया कि वे अपनी तुलना/बराबरी पुरुषों से करके स्वयं को छोटा न बनाएं। महिला जननी है जो पुरुष को जन्म देती है तो अपनी ही संतान से किस बात की तुलना।
महिलाओं से बेटियों को शिक्षित करने पर भी जोर दिया गया क्योंकि यदि बेटी शिक्षित होगी तो परिवार शिक्षित होगा और परिवार शिक्षित होंगे तो समाज और राष्ट्र का शिक्षा का स्तर बढेगा।
मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं को होने वाली किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए एन सी आर ई एस रात दिन तत्पर रहती है, सभी महिलाएं एन सी आर ई एस झांसी महिला विंग की मंडल अध्यक्ष जिन्सी मैथ्यू एवं सचिव आरती तमोरी को फोन द्वारा अथवा मिलकर अपनी कार्य संबंधी समस्याओं से कभी भी अवगत कराने के लिए स्वतंत्र हैं।

इस अवसर पर जिंसी मैथ्यू ने स्वागत, आरती तमोरी ने संचालन किया। इस मौके पर क्रांति देवी, दीपिका तिवारी, भावना यादव, अनुषा अग्रवाल, छवि साहू , लिली क्रूजर, सरिता दास, प्रिंसी सिंह तोमर, अतलेश श्रीवास, सी डी राम, मंजू खरे, प्रियंका श्रीवास्तव, अनु श्रीवास्तव, ज्योति राजपूत,मीना श्रीवास्तव,विन्नी भटनागर, कृष्णा, आई जेड खान, अरुणा के बारा,सुनीता डी राठौर, माधुरी दुबे, अल्का श्रीवास्तव,श्रृष्टि, पूनम शाक्या,पूनम ,वेद प्रिया,प्रगति, दिव्यांशी,शिल्पा, अंजू इत्यादि के साथ साथ चिकित्सा, लेखा, कार्मिक, वाणिज्य, लोको रनिंग, विद्युत कर्षण, कर्षण रोलिंग स्टाक, यांत्रिक, यातायात, कैरिज वैगन, टिकट चैकिंग, इंजीनियरिंग विभाग, कारखाना इत्यादि से सैकड़ों महिलाओं ने भागीदारी की।
कार्यक्रम की व्यवस्था कार्यकारी मंडल अध्यक्ष विवेक चढ्ढा द्वारा एवं आभार सहायक मंडल सचिव मोहम्मद उमर खान द्वारा व्यक्त किया गया ।