झांसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के0सी0 वेणुगोपाल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पाण्डेय की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के द्वारा योगेन्द्र सिंह पारीछा को झांसी का जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी मनोनीत किया है।

यह जानकारी देते हुए पूर्व झांसी मण्डल प्रवक्ता राजेन्द्र शर्मा, एडवोकेट ने बताया कि वर्तमान मे योगेन्द्र कांग्रेस पार्टी मे जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे थे।काफी लम्बे अर्से से इनका परिवार कांग्रेस पार्टी के लिए निरन्तर कार्य कर रहा है। इनके जिलाध्यक्ष बनने से निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी और लोकसभा चुनाव मे इसका लाभ कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को मिलेगा। झांसी जनपद के बरिष्ठ कांग्रेस पार्टी के नेताओं सहित समाज सेवी संगठनों ने योगेन्द्र को जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी बनाये जाने पर बधाई दी है।